Neet-ug 2026 का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख स्टूडेंट्स पास:इनमें 58% से ज्यादा छात्राएं; आठ राज्यों के 17 टॉपर्स को 700 से ज्यादा अंक
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल देश और विदेश के 551 शहरों के 5,440
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल देश और विदेश के 551 शहरों के 5,440 परीक्षा केंद्रों पर करीब 20 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इनमें से 11.21 लाख स्टूडेंट्स मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य स्नातक मेडिकल कोर्स के लिए क्वालिफाई हुए हैं। सफल उम्मीदवारों में 58% से ज्यादा छात्राएं हैं।
8 राज्यों के 17 स्टेट टॉपर्स ने 700 या उससे ज्यादा अंक हासिल किए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 1.7 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए, जबकि लक्षद्वीप से सबसे कम 43 उम्मीदवार क्वालिफाई कर सके। इस साल 138 उम्मीदवारों ने 720 में से 690 से ज्यादा अंक हासिल किए। इनमें 93% से ज्यादा अभ्यर्थी पहली बार परीक्षा देने वाले थे, जबकि 99% टॉप रैंकर्स की उम्र 17 से 19 साल के बीच है।
नीट परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी और देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए। NEET-UG रिजल्ट: टॉप रैंकर्स की खास बातें पेपर लीक के कारण दूसरी बार हुई NEET परीक्षा इस साल NEET-UG 2026 परीक्षा दो बार हुई। पहली बार परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के कारण उसे रद्द कर दिया गया था।
इसके बाद NTA ने 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई। यह दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में हुई थी। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…