राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले हादसा, कार्यकर्ता की रॉड गिरने से मौत
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राहुल गांधी के प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बड़ा हादसा हो गया. गुरुवार को रैली स्थल
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राहुल गांधी के प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बड़ा हादसा हो गया. गुरुवार को रैली स्थल पर तैयारियों में जुटे कांग्रेस के एक 65 वर्षीय बुजुर्ग कार्यकर्ता अमर मेहता के सिर पर लोहे का कटर गिर गया. गंभीर रूप से घायल मेहता को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
