भारतीय छात्रों को US से झटका, F-1 वीजा पर सिर्फ चार साल रह सकेंगे
अमेरिका में पढ़ाई करने का सपना देख रहे लाखों विदेशी छात्रों, खासकर भारतीय स्टूडेंट्स के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अमेरिकी गृह सुरक्षा
अमेरिका में पढ़ाई करने का सपना देख रहे लाखों विदेशी छात्रों, खासकर भारतीय स्टूडेंट्स के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (Department of Homeland Security-DHS) ने नया रूल बनाया है. इसके तहत अब F-1 छात्र वीजा पर अमेरिका में रहने की अवधि अधिकतम चार साल तक सीमित कर दी जाएगी. यह नियम लागू होने के बाद दशकों से चली आ रही 'ड्यूरेशन ऑफ स्टेटस' (Duration of Status) का सिस्टम खत्म हो जाएगा.
