मुंबई में बड़ा हादसा, क्रेन गिरने से एक की मौत, 15 से अधिक गाड़ियां चकनाचूर
मुंबई के मीरा रोड पूर्व स्थित जेपी नॉर्थ सोसाइटी में गुरुवार शाम को बड़ा हादसा हो गया. यहां निर्माणाधीन इमारत की 11वीं मंजिल पर लगी
मुंबई के मीरा रोड पूर्व स्थित जेपी नॉर्थ सोसाइटी में गुरुवार शाम को बड़ा हादसा हो गया. यहां निर्माणाधीन इमारत की 11वीं मंजिल पर लगी एक विशाल क्रेन अचानक टूटकर सोसाइटी परिसर में गिर गई.
इस दर्दनाक हादसे में एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई और कुछ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. क्रेन गिरते
ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सोसाइटी में मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की
भीड़ जमा हो गई.
