मौनी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, भड़के अर्जुन बिजलानी
टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अर्जुन बिजलानी और उनकी बेहद करीबी दोस्त मौनी रॉय के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से
टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अर्जुन बिजलानी और उनकी बेहद करीबी दोस्त मौनी रॉय के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से अफवाहें उड़ रही हैं. इन बेबुनियाद खबरों और गॉसिप्स पर अब खुद अर्जुन बिजलानी का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने अपनी दोस्ती को बदनाम करने वाले गॉसिप पेजों को आड़े हाथों लेते हुए साफ शब्दों में कहा है कि वे महज कुछ व्यूज और क्लिक्स के लिए सनसनीखेज हेडलाइन बनाना बंद करें.
