राजनाथ के घर कल NDA की बड़ी बैठक, मॉनसून सत्र की बनेगी रणनीति
संसद के आगामी मॉनसून सत्र को लेकर सत्ताधारी गठबंधन ने अपनी रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी को लेकर रक्षामंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ
संसद के आगामी मॉनसून सत्र को लेकर सत्ताधारी गठबंधन ने अपनी रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी को लेकर रक्षामंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह के आवास पर शुक्रवार को NDA फ्लोर लीडर्स की अहम बैठक बुलाई गई है.
पार्टी सूत्रों ने ये जानकारी दी. सूत्रों की मानें तो इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नीट (NEET) पेपर लीक, राम मंदिर में दान की कथित
हेराफेरी और संविधान संशोधन विधेयक जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विपक्ष के हमलों का सामना करने के लिए मजबूत रणनीतिक खाका तैयार करना है. सत्ताधारी गठबंधन
अपनी संख्या बल के आधार पर इन विधेयकों को पारित कराने की पूरी रूपरेखा तैयार करेगा.
