65 रन जड़कर कोहली ने रचा इतिहास, अब निशाने पर ये बड़ा रिकॉर्ड
कार्डिफ वनडे में विराट कोहली ने 66 गेंदों पर 65 रन की शानदार पारी खेलकर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में अपना 14वां 50+ स्कोर बनाया
कार्डिफ वनडे में विराट कोहली ने 66 गेंदों पर 65 रन की शानदार पारी खेलकर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में अपना 14वां 50+ स्कोर बनाया. इसके साथ उन्होंने महान विव रिचर्ड्स की बराबरी कर ली. अब इस सूची में उनसे आगे सिर्फ कुमार संगकारा हैं, जिनके नाम इंग्लैंड के खिलाफ 15 फिफ्टी प्लस स्कोर दर्ज हैं.
