ताबूत में ट्रंप... ईरान की अमेरिका को चेतावनी, तेहरान में लगे बिलबोर्ड
ईरान-अमेरिका के बीच जारी भीषण संघर्ष के बीच IRGC प्रशासन ने तेहरान के मुख्य एंगेलाब स्क्वायर पर एक विशालकाय बिलबोर्ड लगाया है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति
ईरान-अमेरिका के बीच जारी भीषण संघर्ष के बीच IRGC प्रशासन ने तेहरान के मुख्य एंगेलाब स्क्वायर पर एक विशालकाय बिलबोर्ड लगाया है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक खुले काले ताबूत में आंखें बंद किए लेटा हुआ दिखाया गया है. इस पोस्टर पर अंग्रेजी में 'वी किल ट्रंप' (हम ट्रंप को मार देंगे) की चेतावनी लिखी हुई है.
ये बिलबोर्ड ट्रंप के ईरान द्वारा अपनी हत्या की साजिश की आंशका जताने के कुछ दिनों बाद सामने आय है. तेहरान के एंगेलाब स्क्वायर पर लगे इस विशालकाय बिलबोर्ड को दोनों देशों के बीच तनाव को चरम पर ले जाने वाले एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है.
इस चौंकाने वाले पोस्टर के ठीक नीचे एक भित्तिचित्र (ग्राफिटी) भी बनाई गई है, जिस पर लिखा है कि 'मीनाब के बच्चों की याद में'. ये संदर्भ संघर्ष के
पहले ही दिन ईरान के मीनाब शहर में एक प्राथमिक स्कूल पर हुए हमलों का है, जिसमें 120 लड़कियों समेत 150 से ज्यादा मासूम बच्चों की मौत हो गई थी.
