वजूद का संकट या सियासी रणनीति? NCP में घमासान की Inside Story
महाराष्ट्र की राजनीति इस समय बड़े राजनीतिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुट एक साथ अपने अस्तित्व
महाराष्ट्र की राजनीति इस समय बड़े राजनीतिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुट एक साथ अपने अस्तित्व की सबसे बड़ी चुनौती का सामना कर रहे हैं. राजनीतिक गलियारों में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह महज संयोग है या फिर शरद पवार और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के बीच किसी बड़े राजनीतिक समीकरण के तहत दोनों गुटों के विलय की जमीन तैयार की जा रही है.
