पूर्व मुख्य सचिव का बेटा बना 'फर्जी IPS', जानें कैसे करता था ठगी
देहरादून पुलिस ने खुद को IPS, सैन्य अधिकारी और केंद्रीय एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने के आरोपी यशोवर्धन को दिल्ली से गिरफ्तार
देहरादून पुलिस ने खुद को IPS, सैन्य अधिकारी और केंद्रीय एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने के आरोपी यशोवर्धन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है.
पुलिस के अनुसार, आरोपी उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी का बेटा है. पूछताछ में उसने बताया कि UPSC में असफल रहने के बाद
उसने फर्जी पहचान बनाकर लोगों को ठगना शुरू किया.
