'लिफ्ट बंद रखकर कैसे फंसाया? तरुण तेजपाल ने अपने पक्ष में क्या दी दलीलें
तहलका पत्रिका के फाउंडर तरुण तेजपाल को 2013 के कथित यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के खिलाफ गोवा सरकार की अपील पर बॉम्बे
तहलका पत्रिका के फाउंडर तरुण तेजपाल को 2013 के कथित यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के खिलाफ गोवा सरकार की अपील पर बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा पीठ में गुरुवार से अंतिम सुनवाई शुरू हो गई. सुनवाई के पहले दिन तेजपाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आबाद पोंडा ने अदालत में दलील दी. उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता (पीड़िता) के बयानों में कई अहम विरोधाभास हैं और अभियोजन पक्ष की कहानी तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों से मेल नहीं खाती.
