जयपुर डॉक्टरों का चमत्कार: गर्लफ्रेंड ने ब्लेड से काट दिया प्राइवेट पार्ट, डॉक्टरों ने वापस जोड़ा
जयपुर में जिस युवक का प्राइवेट पार्ट उसकी गर्लफ्रेंड ने ब्लेड से काट दिया था, उसे अब नई जिंदगी मिल गई है. करीब 40 दिन
जयपुर में जिस युवक का प्राइवेट पार्ट उसकी गर्लफ्रेंड ने ब्लेड से काट दिया था, उसे अब नई जिंदगी मिल गई है. करीब 40 दिन के इलाज के बाद डॉक्टरों ने न सिर्फ कटे हुए अंग को सफलतापूर्वक जोड़ दिया, बल्कि उसकी कार्यक्षमता भी पूरी तरह बहाल कर दी.
जानकारी के अनुसार 31 मई को 29 वर्षीय युवक पर उसकी प्रेमिका ने ब्लेड से हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया था. गंभीर रूप
से घायल युवक करीब चार घंटे के भीतर जयपुर के एसएमएस अस्पताल पहुंच गया. समय रहते अस्पताल पहुंचना उसकी जिंदगी और अंग दोनों को बचाने
में सबसे अहम साबित हुआ.
