शरद और सुनेत्रा गुट का होगा विलय? CM संग हुई मीटिंग पर आया अपडेट
महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ समय से एनसीपी और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) के बीच विलय की अटकलें लगाई जा रही
महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ समय से एनसीपी और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) के बीच विलय की अटकलें लगाई जा रही हैं, अब इस पर महाराष्ट्र एनसीपी अध्यक्ष सुनील तटकरे ने गुरुवार को कहा कि शरद पवार गुट के साथ फिलहाल विलय को लेकर कोई चर्चा नहीं हो रही है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपनी मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि दो दिन पहले हुई यह बैठक केवल उनके लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर थी. उन्होंने बताया कि एक दिन पहले भी उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था, लेकिन भाजपा की कोर कमेटी की बैठक के कारण मुलाकात नहीं हो सकी.
