'एसपी साहब! मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', नरोत्तम भड़के
दतिया विधानसभा उपचुनाव के सियासी समर के बीच पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का एक नया और बेहद आक्रामक रूप सामने आया है. दो दिन पहले
दतिया विधानसभा उपचुनाव के सियासी समर के बीच पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का एक नया और बेहद आक्रामक रूप सामने आया है. दो दिन पहले नामांकन सभा में आशुतोष तिवारी के लिए भावुक होने वाले मिश्रा अब अपने पुराने और तीखे तेवरों में लौट आए हैं. उन्होंने दतिया के पुलिस अधीक्षक (SP) मयूर खंडेलवाल को खुले मंच से सख्त चेतावनी दी है.
