स्कूल बैग से निकली फुफकारती नागिन! चेन खोलते ही सहम गए बच्चे
मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर अभिभावक की चिंता बढ़ा दी है. सोचिए... एक मासूम बच्चा रोज
मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर अभिभावक की चिंता बढ़ा दी है. सोचिए... एक मासूम बच्चा रोज की तरह स्कूल पहुंचता है, बैग खोलकर किताब निकालने की कोशिश करता है और तभी बैग के अंदर से फुफकारती हुई नागिन बाहर निकल आती है.
यह दृश्य देखकर पूरे क्लासरूम में चीख-पुकार मच गई. बच्चे जान बचाकर बाहर भागे और कुछ ही पलों में पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया.
राहत की बात यह रही कि एक शिक्षक की सूझबूझ और बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया.
