चीन की 'भूतिया गगनचुंबी इमारत' का मिटेगा कलंक, 2027 में होगी तैयार
दुनिया की सबसे ऊंची 'भूतिया गगनचुंबी इमारत' जिसमें कभी आसमान छूता हुआ लग्जरी होटल और दुनिया का सबसे ऊंचा रूफटॉप स्विमिंग पूल बनना था, पिछले
दुनिया की सबसे ऊंची 'भूतिया गगनचुंबी इमारत' जिसमें कभी आसमान छूता हुआ लग्जरी होटल और दुनिया का सबसे ऊंचा रूफटॉप स्विमिंग पूल बनना था, पिछले 18 सालों से चीन के शहर तियानजिन में वीरान खड़ा है. 595.5 मीटर ऊंची यह 'गोल्डिन फाइनेंस 117' (Goldin Finance 117) गगनचुंबी इमारत आज चीन के उस गहरे रियल एस्टेट संकट का सबसे बड़ा और जीता-जागता प्रतीक बन चुकी है, जिसने चीन के कई हंसते-खेलते शहरों को आधे-अधूरे कंक्रीट के ढांचों और सुनसान रेजिडेंशियल टावरों के मलबे में तब्दील कर दिया है.
