'जिन्हें जाना है, 21 जुलाई से पहले चले जाएं', बोलीं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में इस्तीफों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में इस्तीफों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.
अब गुरुवार को राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. कोयल ने 6 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ
ली थी. शपथ लेने के महज 101 दिन बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया.
