'एसपी साहब! मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं...', नरोत्तम मिश्रा की मंच से खुली चेतावनी, दतिया पुलिस के एक्शन पर भड़के
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच सियासी पारा अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है. पिछले चुनाव में मिली हार के बाद से
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच सियासी पारा अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है. पिछले चुनाव में मिली हार के बाद से शांत और विवादों से दूरी बनाए रखने वाले सूबे के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अब अपने पुराने और चिरपरिचित तेवरों में नजर आ रहे हैं. दतिया से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में आयोजित एक आमसभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मिश्रा ने दतिया के एसपी मयूर खंडेलवाल को खुले मंच से कड़ी चेतावनी दे डाली. उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि वे कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिसिया कार्रवाई और लाठीचार्ज को भूलने वाले नहीं हैं.
