भारत के पहले निजी रॉकेट विक्रम-1 की 18 जुलाई को होगी लॉन्चिंग
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर के लिए अगले कुछ दिन काफी अहम हैं. हैदराबाद की स्पेस कंपनी स्काईरूट एरोस्पेस अपने पहले ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 को
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर के लिए अगले कुछ दिन काफी अहम हैं. हैदराबाद की स्पेस कंपनी स्काईरूट एरोस्पेस अपने पहले ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 को लॉन्च करने की आखिरी तैयारी में है.
इसकी लॉन्चिंग 18 जुलाई को होगी. रॉकेट को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर (SDSC-SHAR) से लॉन्च किया जाएगा. अगर मिशन सफल रहा, तो पहली
बार किसी भारतीय प्राइवेट कंपनी का बनाया रॉकेट सैटेलाइट को पृथ्वी की कक्षा में पहुंचाएगा. इस मिशन का नाम 'आगमन' रखा गया है.
