न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 आंकी गई. अधिकारियों ने सुनामी
न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 आंकी गई. अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की है. जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र ते अनाउ शहर से करीब 40 किलोमीटर उत्तर में था. यह इलाका फियोर्डलैंड जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल का प्रवेश द्वार माना जाता है.
