बिक जाएंगे 3.04 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहन! 12 गुना बढ़ेगा EV मार्केट
भारत का इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बाजार आने वाले सालों में तेज रफ्तार से बढ़ सकता है. इंडिया एनर्जी स्टोरेज अलायंस (IESA) की एक नई रिपोर्ट
भारत का इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बाजार आने वाले सालों में तेज रफ्तार से बढ़ सकता है. इंडिया एनर्जी स्टोरेज अलायंस (IESA) की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर सरकारी पॉलिसी का सपोर्ट मिलता रहा, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से बढ़ा और लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिला, तो साल 2032 तक देश में हर साल 3.04 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहन बिक सकते हैं. इतना ही नहीं, कारों की बिक्री में तकरीबन 12 गुना इजाफा देखने को मिल सकता है. इस रिपोर्ट को कस्टमाइज्ड एनर्जी सॉल्यूशंस (CES) ने तैयार किया है.
