अमेरिका में भारतीय पर हमला... नाम पूछा और मार दिया चाकू
इस वीडियो के साथ लोकेशन और पीड़ित शख्स की पहचान शुरू में ही बताना इसलिए जरूरी है ताकि आप समझ सकें जो अमेरिका धर्म के
इस वीडियो के साथ लोकेशन और पीड़ित शख्स की पहचान शुरू में ही बताना इसलिए जरूरी है ताकि आप समझ सकें जो अमेरिका धर्म के नाम पर दूसरे देशों में भेदभाव और जुल्म का आरोप लगाता है उसी के ऊटा शहर में क्या हो रहा है। माइकल लारसन चाकू मारने वाला अमेरिकी सैयद सोहेलब हैदराबाद से ऊटा गया मुस्लिम। अब इस परिचय के साथ पूरे वीडियो पर गौर कीजिए। इस घटना के तमाम चश्मदीद हैं। लेकिन कोई उसे रोकने के लिए आगे बढ़ रहा है। सोहेल नाम का यह शख्स उटा के एक मॉल में काम करता है। ड्यूटी पर जाने से पहले लार्सन नाम के आरोपी ने पहले उसका नाम पूछा और उसके बाद चाकू मारना शुरू कर दिया।
मुस्लिम नाम सुनते ही भड़का। 15 बार चाकू से किया वार। पुलिस के हलफनामे के मुताबिक लार्सन ने अधिकारियों को बताया कि उसने पीड़ित को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि वो मुसलमान था। उसने कहा कि उसका मकसद मुसलमानों को मारना है। सोहेल को भी वह जान से मारना चाहता था। यह जानकारी पुलिस ने कोर्ट में दिए दस्तावेज में दी है। 48 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी पहचान पीटर माइकल लार्सन के तौर पर हुई है। जबकि सोहेल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने सरकार से सख्त एक्शन लेने की मांग की है।
दरअसल अमेरिका ही नहीं यूरोप के कई देशों में मुस्लिमों से नफरत बढ़ने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसकी वजह चरमपंथी राष्ट्रवाद है। इनका आरोप है कि मुस्लिम जहां रहते हैं, वहां नमाज, अजान और मुस्लिम देशों के प्रति उनकी निष्ठा की वजह से अराजकता पैदा करते हैं। अभी ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका से लेकर यूरोप में मुस्लिम संगठनों ने प्रदर्शन किए।ट्रंप को हत्यारा बताया और यूरोपीय देशों को मूकदर्शक। About Channel ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है।
इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें Zee News is India's most trusted Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World. You can also visit our website at Download our mobile app अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल Watch Live TV Like us on Get latest updates on Telegram