सिमडेगा रेप केस: 8 साल पहले लूटी थी युवती की अस्मत, अब मिली उम्रकैद
झारखंड के सिमडेगा जिले में आठ साल पुराने रेप के मामले में जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. एडीजे निरंजन सिंह की अदालत ने
झारखंड के सिमडेगा जिले में आठ साल पुराने रेप के मामले में जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. एडीजे निरंजन सिंह की अदालत ने आरोपी शाहिद मियां को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. पुलिस जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर यह फैसला सुनाया.
