पांच बच्चों की मां 3 बच्चों के बाप संग हुई फरार, जेवरात और कैश भी ले गई
'साहब... मेरी पत्नी को वापस दिला दीजिए...' उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक शख्स इन दिनों इसी गुहार के साथ थाने के चक्कर लगा
'साहब... मेरी पत्नी को वापस दिला दीजिए...' उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक शख्स इन दिनों इसी गुहार के साथ थाने के चक्कर लगा रहा है.
उसका कहना है कि उसकी पत्नी, जो पांच बच्चों की मां है, गांव के ही एक व्यक्ति के साथ घर छोड़कर चली गई. पति का
कहना है कि पत्नी जाते-जाते घर में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद, गहने और मोबाइल फोन भी साथ ले गई. पति के मुताबिक, जिस
शख्स के साथ पत्नी गई है, वह खुद भी तीन बच्चों का पिता है.
