'तुम K-Pop स्टार बन सकती हो...' घर छोड़कर निकल पड़ीं स्कूल गर्ल्स
दक्षिण कोरिया में K-Pop आइडल और मॉडलिंग का सपना दिखाकर दो स्कूल गर्ल्स को कथित तौर पर मानव तस्करी के जाल में फंसाने की कोशिश
दक्षिण कोरिया में K-Pop आइडल और मॉडलिंग का सपना दिखाकर दो स्कूल गर्ल्स को कथित तौर पर मानव तस्करी के जाल में फंसाने की कोशिश की गई.
पश्चिम बंगाल के मालदा की रहने वाली छात्राएं सोशल मीडिया पर मिले झांसे में आकर घर से निकल पड़ीं. हालांकि समय रहते पुलिस और एक
एनजीओ की सतर्कता से उन्हें सिलीगुड़ी में बचा लिया गया. अब पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.
