बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा! होटल की लिफ्ट में फंसकर 22 वर्षीय युवक की मौत
बेंगलुरु के जयनगर में एक होटल कर्मचारी की लिफ्ट में फंसने के कारण मौत हो गई. मृतक की पहचान राजेश (22) के रूप में हुई
बेंगलुरु के जयनगर में एक होटल कर्मचारी की लिफ्ट में फंसने के कारण मौत हो गई. मृतक की पहचान राजेश (22) के रूप में हुई है, जो धारवाड़ का रहने वाला था. शुरुआती जांच में पता चला है कि राजेश का सिर लिफ्ट में कंक्रीट की बीम से टकरा गया, जिससे उसकी जान चली गई.
