यूपी: श्रीकृष्ण को 'नमाजी' बताने वाले मौलाना जरजिश पर भड़के साधु-संत, बोले- उसे तुरंत पाकिस्तान भेजा जाए
उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी मौलाना जरजिश अंसारी के एक बयान से बवाल मच गया. अंसारी ने झारखंड में 23 जून को एक तकरीर के
उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी मौलाना जरजिश अंसारी के एक बयान से बवाल मच गया. अंसारी ने झारखंड में 23 जून को एक तकरीर के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को मुस्लिम बता डाला और भगवद गीता के श्लोक का गलत अर्थ निकालकर उन्हें पांच वक्त का नमाजी कह दिया था.
सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो के विरोध में ब्रज के साधु-संतों, हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं ने तीखा आक्रोश व्यक्त किया. श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस
के पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य संतों ने इस बयान को हिंदू आस्था के साथ गंभीर खिलवाड़ बताया. सनातन धर्मियों की भावनाओं को आहत
करने वाले इस निंदनीय कृत्य के विरोध में प्रदर्शन कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.
