महिलाओं के अंडरगारमेंट चुराता, पहनता और वापस रख जाता था ये चोर
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में महिलाओं के अंडरगारमेंट चोरी करने वाला युवक आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया. इल्जाम है कि 23 वर्षीय युवक
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में महिलाओं के अंडरगारमेंट चोरी करने वाला युवक आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया. इल्जाम है कि 23 वर्षीय युवक महिलाओं के अंडरगारमेंट चोरी करने के बाद रातभर उन्हें पहनता था और अगले दिन उसी जगह वापस रखकर नया अंडरगारमेंट चुरा लेता था. लगातार हो रही इस अजीब चोरी से परेशान दो युवतियों ने कपड़े सुखाने की जगह हिडेन कैमरा लगाया, जिसमें आरोपी की पूरी करतूत कैद हो गई. इसी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
