ISIS समर्थक राकिब अंसारी को 5 साल की जेल, कोर्ट में कबूला जुर्म
लखनऊ की एनआईए (NIA) की विशेष अदालत ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS से जुड़े एक मामले में दोषी राकिब इमाम अंसारी को पांच साल के
लखनऊ की एनआईए (NIA) की विशेष अदालत ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS से जुड़े एक मामले में दोषी राकिब इमाम अंसारी को पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने उस पर छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. सुनवाई के दौरान राकिब ने अदालत के सामने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद विशेष अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए सजा का आदेश सुनाया.
