फोन में मिले 111ओरिजनल सवाल, 5 लाख में बिका NEET का पेपर
नीट पेपर लीक का मामला अभी शांत नहीं हुआ है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसे लेकर जांच अभी भी जारी है. इस बीच CBI ने इस
नीट पेपर लीक का मामला अभी शांत नहीं हुआ है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसे लेकर जांच अभी भी जारी है. इस बीच CBI ने इस मामले में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा किया है. जांच एजेंसी ने दिल्ली की एक अदालत को बताया कि एक कोचिंग संचालक के मोबाइल में हाथों से लिखें हुए 136 प्रश्न मिले थे जिनमें से 111 सवाल NTA के असली प्रश्नपत्र से मेल खाते हैं. पेपर लीक से जुड़े इस खुलासे के बाद से मामला और पेचीदा हो गया है.CBI का कहना है कि परीक्षा से पहले ही पेपर का कुछ हिस्सा लोगों तक पहुंच चुका था.
