जापान में 'भूतिया' घर खरीदने के लिए क्यों लाइन लगा रहे लोग
जापान की रियल एस्टेट मार्केट में इन दिनों एक अजीबोगरीब ट्रेंड देखने को मिल रहा है. जिन घरों को कभी लोग हॉन्टेड या अशुभ मानकर
जापान की रियल एस्टेट मार्केट में इन दिनों एक अजीबोगरीब ट्रेंड देखने को मिल रहा है. जिन घरों को कभी लोग हॉन्टेड या अशुभ मानकर खरीदने से कतराते थे, आज वही घर लोगों की पसंद बनते जा रहे हैं. इन्हें जापान में जिको बुकेन (Jiko Bukken) कहा जाता है यानी वे प्रॉपर्टीज जहां कभी आत्महत्या, हत्या या किसी अकेले व्यक्ति की मौत हुई हो. दशकों से जापानी समाज में इन घरों को आध्यात्मिक रूप से सही नहीं माना जाता था लेकिन अब इनकी डिमांड जोरों पर है.
