प्रियंका गांधी के नाम पर ठगी की कोशिश, MLAs को मंत्री बनाने का झांसा
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम पर फर्जी कॉलर ने कांग्रेस विधायकों से राज्य कैबिनेट में मंत्री पद दिलाने के नाम पर 3 करोड़
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम पर फर्जी कॉलर ने कांग्रेस विधायकों से राज्य कैबिनेट में मंत्री पद दिलाने के नाम पर 3 करोड़ रुपये की मांग की. विधायक ने तुरंत इस धोखाधड़ी को भांप लिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. कोझिकोड साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
