खुला बॉयफ्रेंड का राज तो गर्लफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता, बदले में मिली मौत
बेंगलुरु में 24 वर्षीय कानून की छात्रा की चाकू मारकर हत्या के मामले ने रिश्तों में धोखे और हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए
बेंगलुरु में 24 वर्षीय कानून की छात्रा की चाकू मारकर हत्या के मामले ने रिश्तों में धोखे और हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. युवती ने प्रेमी का कथित वैवाहिक सच सामने आने के बाद रिश्ता तोड़ दिया था. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज करते हुए जांच तेज कर दी है.
