खतरा आते ही मचेगा शोर... ये डिवाइस बनेगी महिलाओं की सुरक्षा कवच
बागपत में डीएम अस्मिता लाल ने 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत की-चेन अलार्म डिवाइस वितरित कर महिला सुरक्षा की नई पहल शुरू की है
बागपत में डीएम अस्मिता लाल ने 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत की-चेन अलार्म डिवाइस वितरित कर महिला सुरक्षा की नई पहल शुरू की है. खतरे की स्थिति में यह छोटा-सा डिवाइस सक्रिय होते ही करीब दो मिनट तक 50 मीटर दूर तक तेज आवाज गूंजाएगा, जिससे आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच सकेंगे. जेब या पर्स में रखने वाली एक छोटी-सी की-चेन, अब मुश्किल वक्त में सबसे बड़ी मददगार साबित होगी.
