केतन मर्डर का कौन सा सबूत राजस्थान के मंदिर में छुपा है?
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच राजस्थान पहुंच गई है. क्राइम ब्रांच ने उस मंदिर में जांच की, जहां आरोपी सिया गोयल और चेतन
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच राजस्थान पहुंच गई है. क्राइम ब्रांच ने उस मंदिर में जांच की, जहां आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी के गुप्त विवाह की बात सामने आई थी. पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले, लेकिन शादी की पुष्टि करने वाला कोई सबूत नहीं मिला. जांच एजेंसियां अब चैट, लोकेशन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर हत्या की साजिश की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी हैं.
