427km रेंज, मिनटों में चार्ज, VW की पहली इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर
फॉक्सवैगन (Volkswagen) ने अपनी इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर आईडी क्रॉस (ID Cross) से पर्दा उठा दिया है. ये जर्मन कार निर्माता की पहली कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर है
फॉक्सवैगन (Volkswagen) ने अपनी इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर आईडी क्रॉस (ID Cross) से पर्दा उठा दिया है. ये जर्मन कार निर्माता की पहली कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर है. इस कार को कंपनी ने एमईबी प्लस प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है. इसी प्लेटफॉर्म पर फॉक्सवैगन आईडी पोलो भी आती है, जो अप्रैल में रिवील हुई थी.
