वाराणसी में GST कमिश्नर अंबिका सिंह घूस लेती पकड़ी गई, देखें- Video
उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर की एंटी करप्शन विजिलेंस टीम ने बड़ा एक्शन लिया है. चेतगंज क्षेत्र स्थित दादा रेस्टोरेंट के पास जाल बिछाकर
उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर की एंटी करप्शन विजिलेंस टीम ने बड़ा एक्शन लिया है. चेतगंज क्षेत्र स्थित दादा रेस्टोरेंट के पास जाल बिछाकर एक कारोबारी की शिकायत पर जीएसटी (राज्य) सेक्टर-6 की महिला उपायुक्त (डिप्टी कमिश्नर) अंबिका को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.
महिला अधिकारी ने व्यापारी की कंपनी के लंबित रिटर्न और जीएसटी मूल्यांकन के निस्तारण के बदले इस घूस की मांग की थी. साक्ष्य के रूप
में विजिलेंस टीम ने मौके से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली. सिविल ड्रेस में तैनात महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पकड़े जाने पर आरोपी अधिकारी
खुद को छुड़ाने के लिए फड़फड़ाने लगीं.
