Jagannath Rath Yatra: जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ, राष्ट्रपति और पीएम ने दी शुभकामनाएं; अमहदाबाद में अमित शाह
09:32 AM, 16-Jul-2026 कांग्रेस अध्यक्ष ने भी दी रथयात्रा की शुभकामनाएं पवित्र रथयात्रा के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने सोशल मीडिया पर
09:32 AM, 16-Jul-2026 कांग्रेस अध्यक्ष ने भी दी रथयात्रा की शुभकामनाएं पवित्र रथयात्रा के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए भक्तों को रथयात्रा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'सभी देशवासियों को महाप्रभु श्री जगन्नाथ रथयात्रा के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। श्रद्धा, भक्ति और आस्था से परिपूर्ण यह महापर्व देश में सद्भाव, सुख-शांति और खुशहाली लेकर आए, यही हमारी कामना है। 09:29 AM, 16-Jul-2026 रथयात्रा के लिए अहमदाबाद में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात डेढ़ किलोमीटर लंबी इस शोभायात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के तीन रथों के अलावा 18 सजे-धजे हाथी, करीब 100 झांकियां, लगभग 30 अखाड़े, धार्मिक मंडलियां और 20 से अधिक भजन मंडलियां शामिल हैं। सुरक्षा के लिए अहमदाबाद पुलिस, होमगार्ड और ट्रैफिक ब्रिगेड सहित लगभग 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें 10 डीआईजी/आईजी स्तर के अधिकारी, 42 एसपी/डीसीपी, 93 एसीपी, 303 पुलिस निरीक्षक और 673 सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं। इसके अलावा राज्य रिजर्व पुलिस की 3,000 जवानों की टुकड़ी, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की पांच कंपनियां, सीमा सुरक्षा बल (BSF) की चार कंपनियां और चेतक कमांडो की तीन विशेष टीमें भी तैनात की गई हैं। यात्रा मार्ग पर करीब 3,700 सीसीटीवी कैमरे, 100 से अधिक ड्रोन कैमरे, 250 रूफटॉप निगरानी प्वाइंट और 250 डीप सर्विलांस प्वाइंट बनाए गए हैं। पुलिस 12 कंट्रोल रूम से लाइव निगरानी कर रही है, जबकि एआई आधारित वीडियो एनालिटिक्स से भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
इसके साथ ही 65 हजार से अधिक अपराधियों के फोटो फेस रिकग्निशन सिस्टम में अपलोड किए गए हैं ताकि संदिग्धों की तत्काल पहचान की जा सके। अनधिकृत ड्रोन पर नजर रखने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए दो एंटी-ड्रोन जैमिंग गन भी तैनात की गई हैं। 09:28 AM, 16-Jul-2026 मंगला आरती में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह करीब चार बजे जमालपुर स्थित 400 वर्ष पुराने भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचे और प्रातःकालीन 'मंगला आरती' में शामिल हुए। इसके बाद सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार खलासी समुदाय के लोगों ने तीनों रथों को खींचकर यात्रा की शुरुआत कराई। आषाढ़ी बीज के अवसर पर निकलने वाली यह यात्रा सुबह करीब सात बजे शुरू हुई और करीब 16 किलोमीटर लंबे मार्ग से गुजरते हुए रात लगभग नौ बजे मंदिर लौटेगी। इस दौरान यात्रा जमालपुर, कालूपुर, शाहपुर और दरियापुर जैसे संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरेगी। करीब 15 लाख श्रद्धालुओं के इस भव्य आयोजन में शामिल होने की उम्मीद है। 09:28 AM, 16-Jul-2026 अहमदाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच निकली 149वीं भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार सुबह भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पारंपरिक 'पाहिंद विधि' निभाकर किया। उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के तीनों रथों के आगे सोने की झाड़ू से मार्ग की प्रतीकात्मक सफाई कर यात्रा का शुभारंभ किया।
