आलू खाकर छिलके न फेंकें! घर के इन 5 कामों में आएंगे बेहद काम
How To Use Potato Peels: यूं तो हर मौसम में बहुत सी सब्जियां आती हैं, लेकिन आलू ऐसी सब्जी है जो गर्मियों से लेकर सर्दियों
How To Use Potato Peels: यूं तो हर मौसम में बहुत सी सब्जियां आती हैं, लेकिन आलू ऐसी सब्जी है जो गर्मियों से लेकर सर्दियों तक हर सीजन में मिलता है. आलू का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है. इसे ज्यादातर सभी सब्जियों में इस्तेमाल किया जा सकता है, लोग इसके पराठे बनाते हैं और साथ ही बाजार जैसे फ्रेंच फ्राइज भी बड़ी ही आसानी से बनाए जा सकते हैं.
आलू तो लोग बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन उसके छिलकों को कूड़ेदान में फेंक देते हैं. क्या आप भी आलू छीलने के बाद उसके छिलके कबाड़ समझकर फेंक देते हैं? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं. ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि छिलकों का कोई काम नहीं होता, लेकिन असलियत इससे काफी अलग है.
दरअसल, आलू के छिलके कई ऐसे कामों में इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. अगर आप भी किचन
वेस्ट कम करना चाहते हैं, तो आलू के छिलकों के ये 5 स्मार्ट तरीके से घर में इस्तेमाल किया जा सकता है.
