PoK में बवाल, खैबर-बलूचिस्तान से अफगान सीमा तक उबाल... 4-फ्रंट पर घिरे मुनीर
पाकिस्तान इन दिनों ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां हर तरफ से संकट उसके दरवाजे पर दस्तक देता दिखाई दे रहा है. एक तरफ
पाकिस्तान इन दिनों ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां हर तरफ से संकट उसके दरवाजे पर दस्तक देता दिखाई दे रहा है. एक तरफ उसके कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. दूसरी तरफ बलूचिस्तान में बलोच आर्मी के हमले पहले से ज्यादा तेज बढ़ चुके हैं. उत्तर-पश्चिम में खैबर पख्तूनख्वा में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) लगातार सुरक्षा बलों को निशाना बना रहा है, जबकि अफगानिस्तान सीमा पर भी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा.
