Ketan Murder Case: सिया गोयल के पिता के ठिकाने पर FDA की रेड, क्या बढ़ने वाली हैं आरोपी परिवार की मुश्किलें?
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के पुणे जोन-1 ने 14 जुलाई को पुणे के मार्केट यार्ड स्थित एम/एस बीजी गोयल एंड कंपनी पर छापेमारी
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के पुणे जोन-1 ने 14 जुलाई को पुणे के मार्केट यार्ड स्थित एम/एस बीजी गोयल एंड कंपनी पर छापेमारी की। यह दुकान प्रवीण गोयल की है। इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कथित नियमों के उल्लंघन के आरोप में 4,172 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की, जिसकी कुल कीमत 8,14,630 रुपये बताई गई है।
