जंगलों की आग ने बिगाड़ी कनाडा की हवा, सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हुआ टोरंटो
कनाडा के सबसे बड़े शहर टोरंटो में जंगलों की आग के धुएं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. नॉर्थवेस्टर्न ओंटारियो में लगी वाइल्डफायर से
कनाडा के सबसे बड़े शहर टोरंटो में जंगलों की आग के धुएं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. नॉर्थवेस्टर्न ओंटारियो में लगी वाइल्डफायर से उठ रहा धुआं दक्षिणी ओंटारियो तक पहुंच गया है, जिसके कारण शहर की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है. एनवायरनमेंट कनाडा ने टोरंटो के लिए एयर क्वालिटी वॉर्निंग को बढ़ाकर ऑरेंज लेवल कर दिया है.
