पेट्रोल- डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, अचानक बढ़ा दिया ये टैक्स
अमेरिका और ईरान में जंग (US-Iran War) तेज होने से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है. नए सिरे से शुरू हुए इस युद्ध ने
अमेरिका और ईरान में जंग (US-Iran War) तेज होने से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है. नए सिरे से शुरू हुए इस युद्ध ने कच्चे तेल की कीमतों में भी आग लगा दी है और तेल महंगा होने के बीच भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर बड़ा फैसला लिया है. मोदी सरकार ने डीजल और हवाई ईंधन (ATF) के एक्सपोर्ट पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में तगड़ा इजाफा (Tax Hike On Fuel) किया है, इसे 7 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाया गया है. सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि टैक्स बढ़ाने का ये फैसला कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के कारण लिया गया है.
