ब्रिटेन ने IRGC को बताया 'सुरक्षा के लिए खतरा', ईरान ने दी चेतावनी
ईरान-अमेरिका के बीच जंग नए मोड़ पर पहुंच चुकी है. दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच, ईरान ने तेहरान
ईरान-अमेरिका के बीच जंग नए मोड़ पर पहुंच चुकी है. दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच, ईरान ने तेहरान में ब्रिटेन के राजदूत को तलब किया. यह कदम लंदन द्वारा यूके के 'काउंटरिंग स्टेट थ्रेट्स एक्ट' के तहत इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को नामित करने के बाद उठाया गया. एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी कि इस कदम का जवाब दिया जाएगा.
