दिल्ली-ncr में उमस भरी गर्मी, कई राज्यों में भारी बारिश के आसार
देश में मॉनसून सक्रिय बना हुआ है. समुद्र तल पर मॉनसून ट्रफ जम्मू, देहरादून, बरेली, गोरखपुर, पटना, बक्सर से होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी
देश में मॉनसून सक्रिय बना हुआ है. समुद्र तल पर मॉनसून ट्रफ जम्मू, देहरादून, बरेली, गोरखपुर, पटना, बक्सर से होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट के पास बने निम्न दबाव क्षेत्र तक पहुंच रही है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने इस सिस्टम के कारण अगले कुछ दिनों में पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं.
