गाजियाबाद: बेटे ने गोलियां बरसाकर पिता को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद के मोदीनगर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां 32 साल के बेटे ने कथित तौर पर अपने 55 साल के पिता की गोली
गाजियाबाद के मोदीनगर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां 32 साल के बेटे ने कथित तौर पर अपने 55 साल के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी.
पुलिस का कहना है कि मृतक को चार गोलियां लगीं. हत्या की वजह अभी साफ नहीं है. शुरुआती जांच में नशे की लत और पारिवारिक
या जमीन से जुड़े विवाद की आशंका जताई जा रही है. आरोपी वारदात के बाद फरार है.
