बेटे को मायके ले जाने से भड़का पति, पत्नी को मारकर कुचल डाला चेहरा
खूंटी जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है. अलग रह रही पत्नी द्वारा बेटे को मायके ले जाने से नाराज पति
खूंटी जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है. अलग रह रही पत्नी द्वारा बेटे को मायके ले जाने से नाराज पति ने कथित तौर पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी और उसके रिश्तेदार की हत्या कर दी. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
