रथयात्रा आज... जानिए कौन हैं पुरी के राजा जो रथों पर लगाते हैं झाड़ू?
ओडिशा की विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा आज से शुरू हो रही है. आमतौर पर रथयात्रा को सिर्फ एक दिवसीय उत्सव समझा जाता है. लेकिन
ओडिशा की विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा आज से शुरू हो रही है. आमतौर पर रथयात्रा को सिर्फ एक दिवसीय उत्सव समझा जाता है. लेकिन असल में यह लगभग एक महीने का बहुत बड़ा उत्सव है जो अपनी शुरुआत के दसवें दिन 'बहुदा यात्रा' यानी भगवान जगन्नाथ की वापसी यात्रा के साथ समाप्त होता है. यानी इसकी शुरुआत स्नान पूर्णिमा (जेठ महीने की पूर्णिमा) से होती है और फिर 'नीलाद्रि बिजै' के साथ समाप्त होती है.
