चढ़ावे की रकम से खरीदी गई जमीन? आरोपी के घर से मिले दस्तावेज
अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में जांच जारी है. बुधवार को पुलिस ने इस मामले के आरोपी रमाशंकर मिश्र को पुलिस रिमांड
अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में जांच जारी है. बुधवार को पुलिस ने इस मामले के आरोपी रमाशंकर मिश्र को पुलिस रिमांड के दौरान उनके किराए के मकान पर ले जाकर तलाशी कराई.
इस दौरान मकान में रखे एक बैग से जमीन से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए. पुलिस ने मकान के कमरे को सील कर
दिया है और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने कब्जे में ले लिया है. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं
कि बरामद दस्तावेजों का इस पूरे गबन मामले से कोई संबंध है या नहीं.
