पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाश का निकाला जुलूस, मांगता रहा माफी
कानपुर के चकेरी क्षेत्र में पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपी यश राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसका करीब दो
कानपुर के चकेरी क्षेत्र में पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपी यश राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसका करीब दो किलोमीटर तक पैदल जुलूस निकाला गया और बाजार में लोगों के सामने उससे माफी मंगवाई गई. आरोपी बार-बार अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोबारा ऐसा न करने की बात कहता रहा. पुलिस के मुताबिक यश राजपूत हिस्ट्रीशीटर गौरव जैन का साथी है और कई मामलों में वांछित था.
